Search

 
 
 

Lohardaga News : लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा की ओर से समाहरणालय स्थित इक्युलिप्टस मैदान में बैठक आयोजित की गई. बैठक में सफाई कर्मियों की लंबित मांगों और त्रिपक्षीय वार्ता में हुए निर्णयों को लागू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई.
 
  • त्रिपक्षीय समझौता लागू करने की मांग

Lohardaga : झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा की ओर से समाहरणालय स्थित इक्युलिप्टस मैदान में बैठक आयोजित की गई. बैठक में सफाई कर्मियों की लंबित मांगों और त्रिपक्षीय वार्ता में हुए निर्णयों को लागू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई.

 

महासंघ के राज्याध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने कहा कि त्रिपक्षीय वार्ता में यह तय हुआ था कि श्री श्याम एसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हटाए गए सफाई कर्मियों को दोबारा काम पर रखा जाएगा और कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान किया जाएगा. हालांकि अब तक केवल वेतन भुगतान किया गया है, जबकि अन्य महत्वपूर्ण मांगें अब भी अधूरी हैं.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने पूर्व उपायुक्त के निर्देशों की अनदेखी की, जिसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा. महेश कुमार सिंह ने कहा कि यदि नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव हस्तक्षेप नहीं करते तो कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिल पाता. संगठन ने इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रति आभार जताया.

 

बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि यदि जल्द ही सभी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संगठन पुनः हड़ताल करने को मजबूर होगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी श्री श्याम एसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की होगी.

 

महासंघ ने कंपनी के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो कंपनी दूसरे नगर निकायों की व्यवस्था का उदाहरण देती रही है, उसकी स्थिति भी अब सामने आ चुकी है. संगठन के अनुसार हाल ही में सिमडेगा नगर परिषद में भी सफाई कर्मियों को हड़ताल करनी पड़ी थी, जिससे कंपनी के दावों की वास्तविकता उजागर हो गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही