Search

Lohardaga News : शुभम हत्याकांड समेत तीन वारदातों के दो आरोपी गिरफ्तार

Lohardaga : लोहरदगा पुलिस ने 30 जुलाई को खत्री ज्वेलर्स में लूट के प्रयास, पतराटोली पेट्रोल पंप पर छिनतई की कोशिश और प्रिया स्टोर के संचालक शुभम कुमार की हत्या की वारदातों का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों लाल रोशन नाथ शाहदेव और हसमथ राजा को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को ओयना गांव के एक बंद मकान से पकड़ा गया. उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, .315 बोर का एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
 
लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई कर आरोपियों तक पहुंच बनाई. पूछताछ में मुख्य आरोपी लाल रोशन नाथ शाहदेव ने तीनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने पुलिस को बताया कि ज्वेलर्स दुकान में विवाद के बाद लूट का प्रयास किया, फिर पेट्रोल पंप पर छिनतई की कोशिश की और बाद में प्रिया स्टोर संचालक शुभम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और मुखबिरी के शक की बात भी कही है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.

एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए रांची में छापेमारी जारी है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी लाल रोशन नाथ शाहदेव के खिलाफ पहले से लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही