Search

 
 
 

Lohardaga News : अंवराझरिया झरने में नहाने उतरे दो युवकों की डूबकर मौत, मातम पसरा

Lohardaga News :  रूपेश अपनी मां के साथ बीमार नाना-नानी से मिलने ननिहाल आया था. इसी दौरान वह अपने ममेरे भाई रितेश के साथ बाइक से घूमने निकला. दोनों घूमते हुए अंवराझरिया झरने पहुंचे और नीचे जाकर नहाने लगे. नहाने के दौरान रितेश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया. उसे बचाने के लिए रूपेश भी पानी में उतर गया.
 
रुपेश और रितेश (फाइल फोटो)
  • एक को बचाने के चक्कर में दूसरा भी गहरे पानी में समाया

Lohardaga News :  अंवराझरिया झरने में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. हादसा जोबांग और किस्को थाना क्षेत्र की सीमा पर देवदरिया के पास हुआ. मृतकों की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा निवासी  रितेश शाहदेव उर्फ पप्पू (27 वर्षीय) और चतरा (सिमरिया थाना क्षेत्र, सोहर कला) निवासी रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजा (30 वर्षीय) के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, रूपेश अपनी मां के साथ बीमार नाना-नानी से मिलने ननिहाल आया था. इसी दौरान वह अपने ममेरे भाई रितेश के साथ बाइक से घूमने निकला. दोनों घूमते हुए अंवराझरिया झरने पहुंचे और नीचे जाकर नहाने लगे. नहाने के दौरान रितेश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया. उसे बचाने के लिए रूपेश भी पानी में उतर गया. 

 

परिजनों के अनुसार, दोनों को तैरना नहीं आता था. देखते ही देखते दोनों पानी में डूब गए. शाम तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की. मोबाइल बंद मिलने के बाद उनकी आखिरी लोकेशन के आधार पर खोजबीन की गई.

 

इस दौरान झरने की ओर जाने वाले रास्ते में दोनों की बाइक मिली. वहीं झरने के पास उनके कपड़े, मोबाइल फोन और चप्पलें भी बरामद की गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर झरने में दोनों की तलाश शुरू की. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद किए गए.

 

घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. रूपेश पेशे से इंजीनियर था. जबकि रितेश मार्शल आर्ट ट्रेनर था. रितेश ने कई संस्थानों में प्रशिक्षण दिया था और खेल के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक भी हासिल किए थे. दोनों युवकों की मौत से परिवार और परिचितों में शोक है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही