Search

 
 
 

लोहरदगा पुलिस ने हत्या की साजिश नाकाम की, हथियार के साथ दो अपराधी अरेस्ट

लोहरदगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की एक साजिश को समय रहते विफल कर दिया. पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक अल्टो कार बरामद की गई है.
 

Lohardaga: लोहरदगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की एक साजिश को समय रहते विफल कर दिया. पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक अल्टो कार बरामद की गई है.

 

पुलिस को 20 जुलाई की सुबह सूचना मिली थी कि नीले रंग की एक अल्टो कार से तीन युवक हथियार लेकर सोबरनटोली से जुरिया की ओर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं. सूचना मिलते ही लोहरदगा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

 

दोपहर करीब 12 बजे सोबरनटोली में पुलिस ने संदिग्ध अल्टो कार को घेर लिया. पुलिस को देखते ही कार की पिछली सीट पर बैठा एक युवक कूदकर गलियों के रास्ते फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने कार में मौजूद दो युवकों को पकड़ लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुमला जिले के निवासी हुसैन अंसारी और लोहरदगा निवासी अजय साहू के रूप में हुई है. फरार आरोपी की पहचान गुमला के लोंगा निवासी संजय लोहरा के रूप में की गई है.

 

तलाशी के दौरान अजय साहू के पास से एक 7.65 एमएम की देशी पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे एक व्यक्ति की हत्या करने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनकी साजिश विफल हो गई.

 

जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अजय साहू के खिलाफ पहले से अपहरण, डकैती और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं. वहीं फरार आरोपी संजय लोहरा पर भी लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही