Search

 
 
 

डार्क नेट के माध्यम से ISIS एजेंटों के संपर्क में था लोहरदगा का आतंकी फैजान

 
Ranchi : केंद्रीय खुफिया एजेंसी की सूचना पर एनआईए ने लोहरदगा से आईएसआईएस के आतंकी फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया है. जांच में खुलासा हुआ है कि आतंकी फैजान अंसारी डार्क नेट के माध्यम से देश-विदेश के आईएसआईएस एजेंटों के संपर्क में था,और उसके इशारों पर काम भी कर रहा था. एनआईए के द्वारा फैजान अंसारी के पास से कई डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए. जिससे उसके आईएसआईएस से संपर्क होने के पुख्ता जानकारी मिली है. इसे पढ़ें-केंद्र">https://lagatar.in/delhi-governments-petition-challenging-centres-ordinance-referred-to-five-judge-constitution-bench/">केंद्र

के अध्यादेश को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पांच जजों की संविधान पीठ के हवाले

यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान आया संपर्क में

जानकारी के मुताबिक, फैजान दो साल पहले लोहरदगा से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने गया था. वहां पढ़ने के दौरान ही फैजान अंसारी आईएसआईएस के सम्पर्क में आया था. फैजान लोहरदगा के मित्तल कॉलोनी का रहने वाला है, उसके पिता फिरोज अंसारी बीएसएनएल में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हैं. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-medical-student-raped-accused-doctor-arrested-after-high-voltage-drama/">बिहारः

मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

पिछले दो महीने से लोहरदगा में था फैजान

फैजान लोहरदगा में पिछले दो महीनों से रह रहा था, और अपने घर से ही इस्लामिक जिहाद को लेकर सक्रिय था. केंद्रीय खुफिया एजेंसी की सूचना पर एनआईए की टीम उस पर पिछले एक सप्ताह से नजर रखे हुए थी. केंद्रीय जांच एजेंसियों ने जब फैजान अंसारी के आईएसआईएस के स्लीपर सेल होने की पुख्ता जानकारी हासिल कर ली,इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही