Search

 
 
 

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 6 अगस्त तक के लिए स्थगित, SIR पर विपक्ष का हंगामा जारी

इंडियन अलायंस में शामिल दलों के सांसदों ने आज मंगलवार को भी बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध किया. उन्होंने संसद भवन परिसर स्थित मकर द्वार  के निकट विरोध प्रदर्शन किया.
 

 New Delhi :   लोकसभा और राज्यसभा में आज मंगलवार को भी बिहार SIR पर विपक्ष का हंगामा जारी रहा. दोनों सदनों में हंगामा थमते नहीं देख शुरू में कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गयी.

 

 

लेकिन जब दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, तो फिर विपक्ष ने बवाल मचाना जारी रखा. कार्यवाही शुरू होने के बाद हंगामे के बीच 15 मिनट बाद ही दोनों सदन कल 6 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिये गये.  

 


इससे पहले लोकसभा में विपक्ष की नारेबाजी नहीं थमते देख अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से कहा कि  संसद की गरिमा न गिरायें. कहा कि आप लोग देश की जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे है.  

 

ओम बिरला ने कहा कि विपक्षी सांसद योजनाबद्ध तरीके से सदन में गतिरोध पैदा कर रहे हैं. यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं हैं. इसके बाद श्री बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, विपक्षी दल  एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा की मांग करने लगे . इस पर कार्यवाही स्थगित कर दी गयी.

 

 

इंडियन अलायंस में शामिल दलों के सांसदों ने आज मंगलवार को भी बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध किया. उन्होंने संसद भवन परिसर स्थित मकर द्वार  के निकट विरोध प्रदर्शन किया.

 

 

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सहित समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और कई अन्य दलों के सांसदों ने शिरकत की. विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर लहराया. बैनर पर हमारा वोट, हमारा अधिकार, हमारी लड़ाई लिखा हुआ था. उन्होंने एसआईआर वापस लो  के नारे लगाये.

 



 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही