Search

 
 
 

मौसीबाड़ी से निकले भगवान जगन्नाथ, हजारों श्रद्धालु खींच रहे रथ

राजधानी स्थित धुर्वा के बड़कागढ़ में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को शनिवार को मौसीबाड़ी से विधि-विधान के साथ रथ पर विराजमान कराया गया. इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रथयात्रा की वापसी शुरूआत की गई और भगवान को जगन्नाथपुर मंदिर तक ले जाया जाएगा.
 

Ranchi: राजधानी स्थित धुर्वा के बड़कागढ़ में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को शनिवार को मौसीबाड़ी से विधि-विधान के साथ रथ पर विराजमान कराया गया. इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रथयात्रा की वापसी शुरूआत की गई और भगवान को जगन्नाथपुर मंदिर तक ले जाया जाएगा. इससे पहले सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार और भोग अर्पण का कार्यक्रम संपन्न हुआ. सभी धार्मिक अनुष्ठान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए गए.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

मुख्य पुजारी रामेश्वर पाढ़ी और शुद्धांशु नाथ सहदेव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई. पूजा के उपरांत भगवान को रथ पर विराजमान कराया गया. जय जगन्नाथ के जयघोष के नारे लगाए गए. श्रद्धालु द्वारा रथ को खींचते हुए भगवान को उनके धाम जगन्नाथपुर मंदिर तक पहुंचाए गए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही