Search

 
 
 

देवघर में धड़ल्ले से हो रही लॉटरी टिकट की बिक्री, पुलिस मौन

देवघर शहर और उसके आसपास क्षेत्र में प्रतिबंधित लॉटरी का अवैध कारोबार काफी तेजी से फल फूल रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब करोड़ों का इस क्षेत्र में सालाना कारोबार होता है.
 

Deoghar : देवघर शहर और उसके आसपास क्षेत्र में प्रतिबंधित लॉटरी का अवैध कारोबार काफी तेजी से फल फूल रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब करोड़ों का इस क्षेत्र में सालाना कारोबार होता है.

 

प्रतिबंधित लॉटरी के इस खेल में ग्रामीण इलाके से आए लोग अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा प्रतिदिन बर्बाद कर रहे हैं. बड़े इनाम और लाखों रुपये एक झटके में कमाने के प्रलोभन में युवा टिकट खरीदते हैं और आर्थिक संकट के साथ ही कर्ज में भी डूब रहे हैं. 

 

वहीं, लॉटरी के कारोबारी दिनों दिन मालामाल हो रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार शहर में प्रतिदिन एक कारोबारी प्रतिबंधित लॉटरी के टिकट अपने एजेंट को उपलब्ध कराता है और एजेंट क्षेत्र के तकरीबन 80 से 100 युवाओं के माध्यम से लॉटरी को दूरदराज के कस्बे तक पहुंचाना है जिसमें कुछ कमीशन का भुगतान युवाओं को भी किया जाता है. 


प्रतिबंधित लॉटरी के बढ़ते कारोबार को रोकने में देवघर पुलिस की सक्रियता ना के बराबर देखी जा रही है जो के इस अवैध कारोबार को लेकर बताया जाता है कि डियर लविंग और डियर पैरट नाम से लॉटरी की कीमत ₹30 से 1000 तक है. जिसमें 5 सेम का ₹30 10 सेम के ₹50 20 टिकट के ₹100, 25 के 150 रुपये हैं.

 

दिन में तीन टाइम लॉटरी का रिजल्ट जारी होता है

इस प्रतिबंध लॉटरी का परिणाम दिन में तीन बार जारी होता है जिसका पहला परिणाम दोपहर 1:00 बजे दूसरा परिणाम शाम 6:00 बजे तीसरा परिणाम रात 8:00 बजे होता है. परिणाम यूट्यूब पर दिखाया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित टिकट के इस कारोबार में सिर्फ शहर के 80 से 100 लोग लगे हुए हैं.

 

वहीं, प्रत्येक दिन ढाई से 3 लाख की लॉटरी टिकट की बिक्री होती है. इस प्रकार महीने में 90 लाख और वर्ष में 10 करोड़ 80 लाख के अवैध कारोबार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है बड़े आश्चर्य की बात है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही