Bokaro: प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटकाने का मामला सामने आया है. मामला जारीडीह थाना क्षेत्र के वनचासटोला चट्टीगोडा गांव की है. जहां आरती हेंब्रम नाम की लड़की का मनोज मरांडी के साथ प्रेम प्रसंग डेढ़ वर्षों से चल रहा था. दोनों ने शादी की प्लानिंग की, तो मनोज मरांडी ने आरती को घर ले आया, मनोज के परिवार वाले इनकी शादी का विरोध करने लगे.
इसे भी पढ़ें:
इसके बाद मनोज के परिवार वालों ने मनोज से मिलकर घर में ही आरती कुमारी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. एवं उसके शव को गांव के जंगल में गमछा के सहारे पेड़ में लटका दी ताकि कोई भी इसे आत्महत्या समझे. लेकिन आरती की मां ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस जांच में जुट गई.

पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर मनोज मरांडी ने सबकुछ उगल दिया. पुलिस मनोज मरांडी, नाजिर मरांडी और सरस्वती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने मृतिका का मोबाइल, कपड़े प्रेमी के बताये गए स्थल से बरामद कर लिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment