Search

 
 
 

रांची एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी का असर, 4 उड़ानें विभिन्न शहरों की ओर डायवर्ट

रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज (24 नवंबर) सुबह घने कोहरे और अत्यंत कम विजिबिलिटी के कारण उड़ान संचालन प्रभावित रहा.
 

Ranchi : रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज (24 नवंबर) सुबह घने कोहरे और अत्यंत कम विजिबिलिटी के कारण उड़ान संचालन प्रभावित रहा. विजिबिलिटी में लगातार गिरावट के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई विमानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया. हालांकि मौसम में सुधार के बाद सभी उड़ानें देर शाम तक रांची में सुरक्षित रूप से लैंड कर गईं.

 

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार शाम 6 बजे तक कुल चार उड़ानें प्रभावित रहीं, जिन्हें शम्साबाद, भुवनेश्वर और कोलकाता की ओर मोड़ना पड़ा. सुबह के समय रनवे विजिबिलिटी रेंज (RVR) CAT-I मानकों से नीचे पहुंच गई थी, जिसके कारण विमानों को सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी.

 

कौन-कौन सी उड़ानें डायवर्ट हुईं

1. पुणे–रांची (IGO102H / VTICB)
डायवर्जन एरोड्रम : शम्साबाद

डायवर्जन समय: 08:43 AM 

रांची पहुंचने का समय: 12:06 PM 


2. दिल्ली–रांची (IGO374P / TCOOR)
डायवर्जन एरोड्रम : भुवनेश्वर

डायवर्जन समय: 08:44 AM 

रांची पहुंचने का समय: 11:45 AM 

3. शम्साबाद–रांची (IGO52RW / VTIBC)
डायवर्जन एरोड्रम : कोलकाता

डायवर्जन समय: 08:58 AM 

रांची पहुंचने का समय: 11:56 AM 

4. बेंगलुरु–रांची (AXB1581 / VTAXQ)
डायवर्ज़न एरोड्रम : कोलकाता

डायवर्जन समय: 03:17 PM 

रांची पहुंचने का समय: 05:38 PM 

सबसे देर से लैंड करने वाली उड़ान बेंगलुरु की AXB1581 रही, जो 5:38 PM  पर रांची उतरी. एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार मौसम में सुधार के बाद सभी विमान रांची में सुरक्षित रूप से उतर गए और उड़ान संचालन शाम तक सामान्य हो गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही