Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LPG संकट: रिम्स व सदर अस्पताल में 1 से 2 दिन का बचा स्टॉक

ईरान-इजरायल युद्ध का असर रांची में दिखने लगा है. राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स और सदर अस्पतला पर प्रभाव पड़ने वाला है. जहां रिम्स में एक से दो दिन का ही गैस का स्टॉक बचा हुआ है. वही सदर अस्पताल में भी दो दिन तक का ही गैस का स्टॉक बचा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: ईरान-इजरायल युद्ध का असर रांची में दिखने लगा है. राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स और सदर अस्पतला पर प्रभाव पड़ने वाला है. जहां रिम्स में एक से दो दिन का ही गैस का स्टॉक बचा हुआ है. वही सदर अस्पताल में भी दो दिन तक का ही गैस का स्टॉक बचा है. केंद्र सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी गैस की किल्लत नहीं है.


वहीं, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि राज्य में गैस की किल्लत नहीं है. लेकिन धराततल पर इसका असर रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स और सदर अस्पताल पर दिखने लगा है. शनिवार को ‘लगातार मीडिया’ को रिम्स के कैंटिन संचालक मंगल करी ने बताया कि रिम्स में एक या दो दिन तक के लिए एलपीजी गैस का स्टॉक है. इसके बाद गैस खत्म हो जाएगी. इसकी सूचना रिम्स प्रबंधक को दे दी गई है.

 


उन्होंने बताया कि, अगर गैस की किल्लत ज्यादा होती है, तो इसके लिए रिम्स परिसर में 4-5 कोयला चुल्हा बनाया जाएगा, और कोयला चुल्हे के माध्यम से मरीजों का खाना बनाया जाएगा. वही सदर अस्पताल में भी गैस की किलल्त दिखने लगा है. इस दौरान कैंटीन संचालक ने बताया कि गैस 2-3 दिन तक के लिए LPG स्टॉक बचा है. गैस की किल्लत सूचना सदर प्रबंधक को दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही