Search

 
 
 

Hormuz पार कर एलपीजी टैंकर शिवालिक मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, नंदा देवी, Jag Laadki 17 को पहुंचेंगे

भारत सरकार द्वारा लगातार किये जा पहे कूटनीतिक प्रयासों के बाद दो भारतीय एलपीजी लदे जहाजों को Hormuz से निकलने की अनुमति ईरान ने दी. आज पहला जहाज शिवालिक मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंच गया. दूसरा जहाज नंदा देवी कल 17 मार्च को कांडला बंदरगाह पहुंचने वाला है.
 
  • शिवालिक पर 45 हजार मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लदी हुई है.
  • तेल टैंकर Jag Laadkiफुजैराह से 80,800 टन कच्चा तेल लेकर भारत रवाना हुआ है
  • भारत सरकार की Strait of Hormuz से गुजर रहे जहाजों की आवाजाही पर नजरें बनी हुई है

New Delhi : पश्चिम एशिया संकट के बीच एक अहम खबर आयी है. आज सोमवार को भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर शिवालिक (Shivalik LPG Carrier) गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच गया है.

 

शिवालिक Strait of Hormuz से सुरक्षित निकलकर भारत रवाना हुआ था. इस पर 45 हजार मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लदी हुई है. दरअसल America-Iran–Israel वार के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कई जहाज फंसे हुए हैं,

 

 

भारत सरकार द्वारा लगातार किये जा पहे कूटनीतिक प्रयासों के बाद दो भारतीय एलपीजी लदे जहाजों को Hormuz से निकलने की अनुमति ईरान ने दी. आज पहला जहाज शिवालिक मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंच गया. जानकारी के अनुसार  दूसरा जहाज नंदा देवी कल 17 मार्च को कांडला बंदरगाह पहुंचने वाला है.

 

इसी बीच एक और अहम खबर आयी है. भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर Jag Laadki UAE  के फुजैराह से लगभग 80,800 टन कच्चा तेल लेकर भारत के लिए रवाना हुआ है. सरकारी अधिकारियों के अनुसार टैंकर Jag Laadki  UAE से 14 मार्च को रवाना हुआ था,  इसमें Murban क्रूड ऑयल लदा हुआ है.

 

यह जहाज सुरक्षित रूप से भारत की ओर बढ़ रहा है. खबर है कि यह भी मंगलवार को गुजरात के Mundra Port पर पहुंच जायेगा. जहाज पर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. जान लें कि जब फुजैराह पर ड्रोन अटैक हुआ था, तो उस समय Jag Laadki उसी इलाके में था. वह सुरक्षित बच कर यात्रा पर रवाना हुआ.

 

जान लें कि भारत सरकार की Strait of Hormuz से गुजर रहे जहाजों की आवाजाही पर नजरें बनी हुई है. भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है,   सबसे ज्यादा तेल मिडिल-ईस्ट से आता है. 

 

रिपोर्ट्स के अनुलार मिडिल-ईस्ट और भारत के बीच समुद्री रास्ते में वर्तमान में 20 से ऊपर भारतीय जहाज मौजूद हैं. सरकार इन जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर कूटनीतिक स्तर पर प्रयास कर रही है.   

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही