Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UAE के फुजैराह बंदरगाह पर ड्रोन हमला, भारतीय जहाज सुरक्षित निकला, एयर इंडिया की सभी फ्लाइट रद्द

दरअसल फुजैराह बंदरगाह जहाजों में ईंधन भरने और कच्चे तेल व ईंधन के निर्यात का एक प्रमुख वैश्विक केंद्र मांना जाता है. जानकारों का कहना है कि  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बाहर स्थित होने के कारण वैश्विक तेल बाजार में इसका महत्वपूर्ण स्थान है.
Advertisement
Advertisement
  • फुजैराह बंदरगाह ने तेल-लोडिंग ऑपरेशन फिर से शुरू
  • एमिरेट्स की TRV–DXB फ़्लाइट बीच रास्ते से लौट कर  तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर गयी
  • फुजैराह बंदरगाह जहाजों में ईंधन भरने और कच्चे तेल व ईंधन के निर्यात का प्रमुख वैश्विक केंद्र है

Abudhabi : संयुक्त अरब अमीरात में स्थित फुजैराह बंदरगाह पर ईरान द्वारा ड्रोन  से हमला किये जाने की खबर है. बता दें कि यह बंदरगाह पर पहले भी कई बार ड्रोन हमले हो चुके हैं.रॉयटर्स के अनुसार अधिकारी इस हमले से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं.

 

दरअसल फुजैराह बंदरगाह जहाजों में ईंधन भरने और कच्चे तेल व ईंधन के निर्यात का एक प्रमुख वैश्विक केंद्र मांना जाता है. जानकारों का कहना है कि  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बाहर स्थित होने के कारण वैश्विक तेल बाजार में इसका महत्वपूर्ण स्थान है.

 

 

 

अहम बात यह है कि ईरान के इस हमले में उस समय वहां मौजूद भारतीय जहाज को कुछ नुकसान नहीं हुआ. भारतीय ध्वज वाले पोत के फुजैराह से सुरक्षित निकल जाने की खबर है.

 

अबू धाबी मीडिया अधिकारियों के हवाले से एक और खबर दी है कि अल बह्या इलाके में एक  वाहन पर मिसाइल गिरने  फिलिस्तिनी नागरिक की मौत हो गयी है.ब्लूमबर्ग और रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार ड्रोन हमले से आग लगने की घटना के एक दिन बाद फुजैराह बंदरगाह ने तेल-लोडिंग ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिये हैं.

 

बदलते घटनाक्रम के बीच एयर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा आज सोमवार को दुबई आने-जाने वाली सभा उड़ानें रद्द कर दिये जाने की खबर है. दरअसल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित किये जाने के  कारण उड़ानें रद्द की गयी है.

 

बता दें कि एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले की वजह से एक फ्यूल टैंक में आग लग गयी थी. एयरलाइन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने वहां से आने-जाने वाली सभी फ़्लाइट कुछ समय के लिए रोक दी है. 

 

इस कारण  दुबई  आने-जाने वाली एयर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ़्लाइट्स आज के लिए रद्द रहेगी.एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि  दुबई जा रही एमिरेट्स की एक फ़्लाइट सोमवार को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर लौट गयी है.

 

 तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता के अनुसार एमिरेट्स की TRV–DXB फ़्लाइट दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बंद होने के बाद बीच रास्ते से ही लौट कर  तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर गयी.फ़्लाइट में 353 यात्री और 19 क्रू सदस्य सवार थे.  सुबह 4:40 बजे रवाना हुई फ्लाईट सुबह 8:40 बजे लौट गयी.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही