Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जहाज शिवालिक, नंदा देवी ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार किया, कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई  शुरू

दोनों जहाज भारतीय तटों की ओर बढ़ रहे हैं दोनों 16 और 17 मार्च को क्रमशः मुंद्रा और कांडला पोर्ट पर पहुंच सकते हैं. चार मंत्रालयों की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रें स में यह शनिवार को यह जानकारी दी गयी. बताया गया कि भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड इन जहाजों की सुरक्षित वापसी पर गहरी नजर रखे हुए हैं.
Advertisement
Advertisement
  • एलपीजी बुकिंग अचानक 75 लाख से बढ़कर 88 लाख प्रतिदिन तक पहुंच गयी
  • जहाज 16 और 17 मार्च को क्रमशः मुंद्रा और कांडला पोर्ट पर पहुंच सकते हैं
  • भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड की जहाजों की सुरक्षित वापसी पर नजर

NewDelhi :  वेस्ट एशिया में जारी जंग के बीच फारस की खाड़ी में मौजूद भारतीय ध्वज वाले जहाजों की सुरक्षा के संदर्भ में राहत भरी खबर आयी है. खबर यह है कि खाड़ी क्षेत्र में वर्तमान समय में मौजूद भारतीय ध्वज वाले 24 जहाजों में से दो जहाज शिवालिक और नंदा देवी LPG लेकर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार कर  चुके हैं.

 

 

 दोनों जहाज भारतीय तटों की ओर बढ़ रहे हैं दोनों 16 और 17 मार्च को क्रमशः मुंद्रा और कांडला पोर्ट पर पहुंच सकते हैं. चार मंत्रालयों की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में  शनिवार को यह जानकारी दी गयी. बताया गया कि भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड इन जहाजों की सुरक्षित वापसी पर गहरी नजर रखे हुए हैं.

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अमेरिका, इजरायल और ईरान के साथ निरंतर कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से संपर्क में बनाये हुए है. सरकार इस कोशिश में है मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बावजूद भारत की ऊर्जा जरूरतों और समुद्री व्यापारिक मार्गों में कोई बाधा न पहुंचे.  

 

ज्वाूइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गयी कि वर्तमान में फारस की खाड़ी में 22 भारतीय जहाजो में से 6 एलपीजी (LPG) और एक एलएनजी (LNG) टैंकर शामिल हैं,  इसके अलावा, 4 में क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) और एक में केमिकल प्रोडक्ट लदा हुआ है. शेष जहाजों में अन्य व्यापारिक सामान हैं.  

 

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने इस प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि भारत के पास ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है. कहा कि एलपीजी बुकिंग अचानक 75 लाख से बढ़कर 88 लाख प्रतिदिन तक पहुंच गयी है. सुजाता शर्मा ने जनता से अपील की है कि पैनिक बुकिंग की जरूरत नहीं है.

 

घरेलू एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है.   कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि 29 राज्यों में कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई फिर से शुरू कर दी गयी है,  

 

सुजाता शर्मा ने यह भी बताया कि कमर्शियल उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेने की दिशा में प्रोत्साहित किया जा रहा है इससे एलपीजी पर दबाव कम होगा.


   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही