Search

 
 
 

लखनऊ : अनियंत्रित होकर पलटी बस, 7 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई व कई लोग गंभीर रूप से घायल है. सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास एक सवारी से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई.
 

Lucknow: उत्तर प्रदेश से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई व कई लोग गंभीर रूप से घायल है. सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास एक सवारी से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे.

 

इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व 40 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

 

जानकारी के मुताबिक, स्लीपर बस यात्रियों को उत्तर प्रदेश से बिहार के दरभंगा लेकर जा रही थी. तभी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित जौखंडी गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई.  पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. यह भी पता लगाया जा रहा कि कहीं ड्राइवर नशे में तो नहीं था. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही