Search

 
 
 

बर्तन धुलवाया, टॉयलेट साफ कराया, ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती

पाकिस्तान की नेशनल हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग खेलने के लिए कैनबरा (आस्ट्रेलिया) गई थी. हालांकि वह आस्ट्रेलिया से हॉकी मौच हार गई.
 

Lahore : पाकिस्तान की नेशनल हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग खेलने के लिए कैनबरा (आस्ट्रेलिया) गई थी. हालांकि वह आस्ट्रेलिया से हॉकी मौच हार गई. इसी बीच आस्ट्रेलिया से पाकिस्तान लौटने के बाद कप्तान कप्तान अम्माद शकील बट ने हैरान करने वाला खुलासा किया है. 

 

उन्होंने बताया कि आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम के साथ दुर्व्यवहार किया गया. मैनेजमेंट को लेकर खुलासे किए है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन झूठ बोल रहा था. 24 घंटे के सफर के बाद थके हारे हम होटल पहुंचे. वहां पता चला कि हमारे नाम पर कोई रूम बुक नहीं है. क्योंकि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने भुगतान नहीं किया था.

 

हमें घंटों बाहर बैठना पड़ा. कैनबरा में रहने वाले पाकिस्तानियों ने सस्ते दामों में होटल का इंतजाम कराया. हमसे मजदूरों जैसा बर्ताव किया गया. हमें मैच खेलने से पहले बाथरूम साफ कराया गया, किचन साफ कराए गए, बतर्न धोने के लिए मजबूर किया.

 

टीम को बताया गया कि उन्हें 115 डॉलर में तीन वक्त का खाना से मैनेज करना होगा. हम महासंघ के मौजूद प्रबंधन के रहते खेलना जारी नहीं रख सकते.

 

इस पूरे विवाद के बीच Pakistan Sports Board ने पुष्टि की है कि उसने टीम के होटल इंतजाम के लिए PHF को 10 मिलियन पाकिस्तानी रुपये से अधिक की राशि जारी की थी.

 

PSB के महानिदेशक नूर उस सबा ने कहा है कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपी जाएगी. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, जो PHF के पैट्रन-इन-चीफ भी हैं, ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही