Search

 
 
 

मधेपुरा : बारात से लौट रही कार सड़क से 30 फीट नीचे गिरी, 2 की मौत

मधेपुरा में सोमवार की सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है. बारात से लौट रही एक कार अनियंत्रित हो गई और रोड से करीब 30 फीट नीचे गिर गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई.
 
Madhepura : मधेपुरा में सोमवार की सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है. बारात से लौट रही एक कार अनियंत्रित हो गई और रोड से करीब 30 फीट नीचे गिर गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई.
जबकि कार पर सवार अन्य लोगों ने अपनी जान किसी तरह बचा ली. यह घटना मुरलीगंज थाना इलाके के बलुवाहा पुल के पास की है. घटना के बाद देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
बताया जा रहा है कि बारात मुरलीगंज प्रखंड के तिनकोनवा गांव से सिंहेश्वर गई थी. 23 नवंबर यानी रविवार की रात को शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ. जिसके बाद दुल्हन को लेकर बाराती लौट रहे थे.
लेकिन, अचानक मुरलीगंज मधेपुरा मुख्य मार्ग पर बलुवाहा पुल के पास एक कार अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद वह सड़क से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.
दोनों मृतकों की पहचान सिंगियान पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी चंद्रकिशोर यादव (55 वर्ष) और पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी चिंटू अग्रवाल (31 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों मृतक दूल्हे के साथी हैं. इस घटना में कार में सवार अन्य लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली. जानकारी के मुताबिक, कार में लगभग 6 लोग सवार थे.
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. इसके साथ ही कार को क्रेन की मदद ने निकाला गया.
इस घटना की वजह सुबह-सुबह धुंध होना बताया जा रहा है. यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई. इस दौरान कम विजिबिलिटी रहने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और बड़ी घटना हो गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही