Search

 
 
 

मधेपुरा : सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर

धेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गम्हरिया रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने शनिवार को निर्माणाधीन मकान में शौचालय की टैंक में शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई.
 

Madhepura : मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गम्हरिया रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने शनिवार को निर्माणाधीन मकान में शौचालय की टैंक में शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसा विजय भगत के निर्माणाधीन मकान में हुआ. 

 

मृतकों की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपट्टी वार्ड एक निवासी सहदेव यादव के बेटे प्रमोद यादव (55) और बुढ़ाबे निवासी दिलीप चौहान (40) के रूप में की गई है. तीसरे मजदूर का इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9 बजे दो मजदूर निर्माणाधीन घर के शौचालय टैंक में शटरिंग खोलने के लिए उतरे थे. काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर तीसरा मजदूर टैंक में गया लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सका.

 

इसके बाद घर मालिक का स्टाफ मुकेश कुमार रस्सी के सहारे टैंक में उतरा और बेहोश हो गया. हालांकि उसे तत्काल बाहर निकाल लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

 

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अन्य तीनों को बाहर निकाला गया और तुरंत मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रमोद यादव और दिलीप चौहान को मृत घोषित कर दिया. तीसरे मजदूर केटावन निवासी संतोष कुमार का इलाज जारी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही