Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने राजा रघुवंशी हत्या मामले की जांच CBI से कराने की सिफारिश अमित शाह से की

दौर के नवविवाहित दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मेघालय के शिलांग में लापता होने और फिर राजा का शव बरांमद होने का मामला अब तूल पकड़ रहा है. म
Advertisement
Advertisement

 Indore इंदौर के नवविवाहित दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मेघालय के शिलांग में लापता होने और फिर राजा का शव बरांमद होने का मामला अब तूल पकड़ रहा है. मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच की सिफारिश की है. राजा रघुवंशी के परिजन यह मांग कर रहे थे.  

 

 

CM मोहन यादव ने Ep शनिवार को  अपने बयान में कहा कि संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार सोनम रघुवंशी और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. श्री यादव ने कहा कि इस मामले में  उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री से बातचीत की है.  मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार मेघालय प्रशासन के संपर्क में हैं.

सीएम ने जानकारी दी कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई के हवाले की जाये. ताकि सच्चाई सामने आ सके और सोनम रघुवंशी को सुरक्षित वापस लाया जा सके. उन्होंने कहा कि सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी के लिए हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं.

 
मामला यह है कि रघुवंशी दंपती 11 मई को शादी करने के बाद हनीमून के लिए मेघालय गये थे. लेकिन 23 मई से दोनों लापता हो गये.  2 जून को पति राजा का शव एक खाई में मिला. पत्नी सोनम का अब तक कोई पता नहीं चला सका है,  

 
दोनों के CCTV फुटेज सामने आने के बाद राजा रघुवंशी के विपुल रघुवंशी ने कहा, मध्य प्रदेश में मुझे भाजपा और कांग्रेस दोनों से अच्छा समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मेघालय सरकार थोड़ा बेहतर सहयोग करे. मेघालय पुलिस प्रशासन को लेकर कहा कि वह ठीक से काम नहीं कर रहा है. वे घटनास्थल के 50 फीट के दायरे में ही तलाशी ले रहे हैं. विपुल रघुवंशी ने कहा कि जो सीसीटीवी फुटेज (राजा और सोनम के अंतिम ठिकाने के) सामने आये हैं, वह संदिग्ध हैं

 

 

शिलांग स्थित टी7 न्यूज़ चैनल ने 4 मिनट 53 सेकंड का नया सीसीटीवी फुटेज जारी किया है. इसमें  22 मई को राजा और सोनम रघुवंशी होटल में सामान्य स्थिति में इंटर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों होटल में अपना बैग रखते हैं, फिर स्कूटी पर बाहर निकल जाते हैं,

 


सीसीटीवी फुटेज में सोनम सफेद शर्ट और रेनकोट पहने हुए दिख रही है. इसे वही शर्ट बताया गया है,  जैसा कि  राजा के शव के पास मिला था. रेनकोट भी सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद हुआ था.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही