Search

 
 
 

जी-20 की बैठक दो मार्च को रांची में, मड़ुआ खायेंगे और डोकरा ले जायेंगे डेलिगेट्स

 
  •  झारखंड की निशानी के तौर पर गिफ्ट की जाएगी सिल्क की पारंपरिक जैकेट
  •  झारक्राफ्ट को तोहफे तैयार करने का दिया जा चुका है ऑर्डर
Subham Kishor Ranchi : झारखंड आने वाले जी-20 देशों के डेलीगेट्स के स्वागत तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 20 देशों के लगभग 60 डेलीगेट्स एक मार्च को ही रांची पहुंच जाएंगे. विदेशी मेहमान यहां पर मड़ुआ से बने पकवान के साथ ही पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखेंगे. साथ ही उन्हें यादगार के तौर पर झारखंड की पारंपरिक वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की जाएंगी. इन उपहारों को तैयार करने की जिम्मेदारी झारक्राफ्ट को सौंपी गयी है. सरकार की ओर से झारक्राफ्ट को जिन उपहारों का ऑर्डर दिया गया है, उनमें लगभग 140 पीस बुकमार्क डायरी, 100 सिल्क के बने पारंपरिक जैकेट, लगभग 200 पीस ट्रेडिशनल डोकरा फ्रेमिंग सहित अन्य वस्तुएं शामिल हैं. झारखंड में स्थानिक आयुक्त को ओवरऑल को-ऑर्डिनेशन के लिए नोडल अफसर नामित किया गया है. (पढ़ें, मनीष">https://lagatar.in/manish-sisodia-will-appear-before-cbi-today-at-11-am-will-be-questioned-in-delhi-liquor-scam-case/">मनीष

सिसोदिया आज 11 बजे CBI के सामने होंगे पेश, दिल्ली शराब घोटाला मामले में होगी पूछताछ)

एक से चार मार्च तक पूरा होटल बुक

जी-20 की बैठक रांची के पांच सितारा होटल रेडिशन ब्लू में होगी. होटल के सभी कमरे एक मार्च से चार मार्च तक के लिए बुक कर दिए गए हैं. इस दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश होटल में वर्जित रहेगा. राज्य सरकार द्वारा रेडिशन ब्लू के अलावा कुछ कमरे होटल बीएनआर में भी बुक कराए गए हैं. कुल सौ कमरे बुक कराए जा चुके हैं. विभाग की ओर से होटल को पूरा मेन्यू उपलब्ध करा दिया गया है. इसमें पारंपरिक व्यंजनों को प्राथमिकता दी गई है. उन्हें मिलेट्स भी परोसे जाएंगे. इसे भी पढ़ें : आरोग्यम">https://lagatar.in/arogyam-scam-now-preparing-to-occupy-the-fourth-building/">आरोग्यम

स्कैम : अब चौथे भवन पर कब्जे की तैयारी

पतरातू लेक जाएंगे, लगेगी विशेष प्रदर्शनी

तीन मार्च को जी-20 देशों के डेलीगेट पतरातू लेक का भ्रमण करेंगे. डेलीगेट्स पतरातू भ्रमण के दौरान सिल्क वैली देखने जा सकते हैं. इस दौरान रेडिशन ब्लू होटल से लेकर कांके रोड होते हुए पतरातू लेक तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. वहीं, पतरातू रिसॉर्ट में झारखंड की मुख्य पारंपरिक वस्तुओं और कला से संबंधित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है. प्रदर्शनी में जिन चीजों को डिस्प्ले किया जाएगा, उन्हें स्थानीय कलाकार तैयार करेंगे. इसमें पेंटिंग्स की बिक्री भी की जाएगी. विदेशी मेहमान अपनी पसंद के अनुसार पेंटिंग्स खरीद सकेंगे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/discussion-is-common-in-latehar-if-work-is-done-with-sir-then-salute-him/">लातेहार

में चर्चा आम, साहब से हो काम तो इनको करें प्रणाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही