Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

माफियागिरी तो कब की खत्म हो गयी, बस हमें रगड़ा जा रहा है, बोला अतीक अहमद, गुरुवार को प्रयागराज कोर्ट में पेशी

 Prayagraj : खबर है कि माफिया डॉन अतीक अहमद का काफिला झांसी पहुंच गया है. अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस गुजरात के साबरमती जेल से कल मंगलवार दोपहर बाद प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी. लगभग 17 घंटे की यात्रा पूरी करने के बाद अतीक को लेकर काफिला मध्यप्रदेश होते हुए   यूपी में दाखिल हुआ. समाचार लिखे जाने तक काफिले को पुलिस लाइन ले जाया गया है. वहां टेक्निकल चेकिंग होगी. जानकारी के अनुसार हर 400 किलोमीटर की यात्रा के बाद गाड़ियों की टेक्निकल चेकिंग किए जाने का नियम है. अब बात करें उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद को एक बार फिर साबरमती जेल से प्रयागराज लाने की. जान लें कि बार-बार प्रयागराज लाये जाने को लेकर माफिया डॉन का गुस्सा सातवें आसमान पर है. इससे पहले अतीक को 26 मार्च को कोर्ट में पेशी के लिए साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया था.   इसे भी पढ़ें : बालाकोट">https://lagatar.in/balakot-airstrike-recommendation-to-sack-group-captain-who-fired-missile-at-mi-17-helicopter/">बालाकोट

एयरस्ट्राइक : एमआई-17 हेलिकॉप्टर पर मिसाइल दागने वाले ग्रुप कैप्टन को बर्खास्त करने की सिफारिश

ये लोग मुझे मार डालना चाहते हैं

मीडिया द्वारा पूछे जाने पर अतीक ने कहा कि ये लोग मुझे मार डालना चाहते हैं. माफियागिरी तो कब की खत्म हो चुकी है. अब तो बस हमें रगड़ा जा रहा है. कहा कि उसके परिवार के लोगों को फंसाया जा रहा है. उसने सफाई दी कि उमेश पाल की हत्या के समय तो वह साबरमती जेल में था. इस आरोप पर कि जेल से वह फोन पर परिवार से बातचीत करता था, उसने इस बात को नकारा. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/demonstration-stone-pelting-and-lathicharge-in-ranchi-144-imposed-on-third-day-of-clash-in-jamshedpur/">रांची

में प्रदर्शन, पथराव और लाठीचार्ज, जमशेदपुर में झड़प के तीसरे दिन भी 144 लागू, गार्ड को गोली मारकर 30 लाख लूटे, प्रदेश में बर्बाद हो जाता है 85 फीसदी बरसाती पानी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

अशरफ को भी प्रयागराज लाया जायेगा

बता दें कि अतीक अहमद को कल गुरुवार को  उमेश पाल की हत्या मामले में प्रयागराज की कोर्ट में पेश किया जायेगा. सूत्रों के अनुसार यूपी पुलिस कोर्ट में अतीक अहमद को पेश कर उसे रिमांड में लेने का प्रयास करेगी. उधर अतीक के भाई अशरफ को भी प्रयागराज लाया जायेगा. यूपी पुलिस उसे बरेली जेल लाने गयी है. खबर है कि रिमांड पर लेने के बाद पुलिस दोनों भाइयों को आमने-सामने बिठाकर उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ कर सकती है. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही