Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्रिका अविराम बच्चों की संवेदनाओं का सकारात्मक प्रतीक : एसडीपीओ

Advertisement
Advertisement
Medininagar: मेदिनीनगर के नावाटोली स्थित संत मरियम आवासीय विद्यालय परिसर में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ``अविराम`` का विमोचन किया गया. विमोचन कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विश्रामपुर सह सदर, मेदिनीनगर एसडीपीओ सुरजीत कुमार, विशिष्ट अतिथि सुभाष चंद्र मिश्रा, शिक्षक परशुराम तिवारी, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल, विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव, पत्रिका के संपादक विनोद सागर, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कवि हरिवंश प्रभात, शायर एम.जे. अजहर, कवयित्री किरण राज आदि ने दीप-प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर सुरजीत कुमार ने कहा कि ``अविराम`` पत्रिका बच्चों की संवेदनाओं का सकारात्मक प्रतीक है, जिसमें बच्चों ने अपनी भावनाओं को रचनाओं के रूप में व्यक्त किया है. मौके पर एस.सी. मिश्रा ने कहा कि संत मरियम विद्यालय पलामू जिला का एकमात्र ऐसा विद्यालय है, जो हमेशा नये कीर्तिमान स्थापित करने की क्षमता अपने अंदर रखता है. मंच-संचालन कर रहे परशुराम तिवारी ने कहा कि बच्चों ने पत्रिका में छपी रचनाओं से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. इसे भी पढ़ें - Weather">https://lagatar.in/weather-alert-chances-of-rain-in-jharkhand-for-next-5-days/">Weather

Alert: झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

मौके पर कवि हरिवंश प्रभात, एम.जे. अजहर, किरण राज आदि कवि और कवित्रियों की ओर से कविता पाठ कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया. इस मौके पर अविनाश देव द्वारा विनोद सागर समेत अन्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित भी किया गया. मौके पर आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अविनाश देव ने कहा कि आप बड़ों के मार्गदर्शन से हम अपने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए नया प्रयोग कर पा रहे हैं. हमारा एक ही मकसद है कि अपना पलामू शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल हो. कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.सी. मिश्रा ने की. वहीं धन्यवाद-ज्ञापन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य एस.बी. साहा ने किया. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुमार आदर्श, हॉस्टल इंचार्ज उत्कर्ष देव, रीना देव, पलामू के सुप्रसिद्ध लोकगायक श्याम जी, मनोज कुमार प्रजापति, ललन प्रजापति समेत सैकड़ों की तादाद में विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-made-film-jagatguru-shri-ramakrishna-ready-for-release-will-go-to-censor-board-very-soon/">झारखंड

में बनी फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण रिलीज को तैयार, बहुत जल्द जाएगी सेंसर बोर्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही