Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए प्लांट में 24 घंटे तैनात रहेंगे दंडाधिकारी : उपायुक्त

Advertisement
Advertisement

Dhanbad: वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने प्लांट में 24 घंटे दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. इनकी ऑक्सीजन प्लांटों में तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी. जिससे ऑक्सीजन सिलेंडरों की समय पर रीफिलिंग कर निर्बाध आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा सके. इस संबंध में एशियाटिक गैसेस गोविंदपुर, ईस्टर्न ऑक्सीजन एंड एसिटीलीन प्राइवेट लिमिटेड बोकारो तथा बोकारो गैसेस कॉरपोरेशन को निर्देश दिया गया है. जहां चार-चार दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति चौबीस घंटे तीन शिफ्ट में करने का आदेश दिया गया है. इसमें एक-एक दंडाधिकारी को रिजर्व रखा गया है. साथ ही प्रशासनिक नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है.

उन्होंने बताया एशियाटिक गैसेस गोविंदपुर के लिए गोविंदपुर बीडीओ संतोष कुमार, ईस्टर्न ऑक्सीजन के लिए सीओ बाघमारा कमल किशोर सिंह तथा बोकारो गैसेस के लिए बीडीओ बाघमारा सुनील कुमार प्रजापति प्रशासनिक नोडल पदाधिकारी रहेंगे. साथ ही एक अन्य आदेश में उपायुक्त ने गोविंदपुर के जंगलपुर स्थित एशियाटिक गैसेस को 250 तथा बोकारो स्थित इस्टर्न ऑक्सीजन एंड एसिटिलीन प्राइवेट लिमिटेड को 300 डी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति एवं समय पर उसकी री-फीलिंग सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही