Ranchi : भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया.
वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रामायण भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन की प्रेरणास्रोत है. उनके विचार समाज को सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया.
इसे भी पढ़ें
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान, राजेंद्र पासवान, भगत वाल्मीकि, सीमा पासवान, विमल बैठा, योगेंद्र लाल, राजीव लाल, विनोद राजन, सत्येंद्र रजक, धर्मेंद्र राम, गोविंद वाल्मीकि एवं चंदन बैठा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें.

