Ranchi: कंगना रनौत के विवादित बयान के विरोध में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने बुधवार को रांची में प्रदर्शन किया. प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला दहन किया और उनके बयान की निंदा की.
इसे भी पढ़ें:
महिला कांग्रेस की नेताओं ने कहा कि कंगना रनौत लगातार ऐसे बयान दे रही हैं, जिससे समाज में विवाद पैदा होता है. उनका बयान महिलाओं की गरिमा, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

कंगना रनौत का पुतला दहन
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसे बयानों पर चुप रहकर उनका समर्थन कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा को इस मामले में अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए.
महिला कांग्रेस ने मांग की कि कंगना रनौत अपने बयान के लिए देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगें. साथ ही भाजपा नेतृत्व भी ऐसे बयानों पर कार्रवाई करे.
रमा खलखो ने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक सद्भाव और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाती रही है. भविष्य में भी समाज को बांटने वाली सोच का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा.
प्रदर्शन में आभा सिन्हा, मेरी तिर्की, रीता चौधरी, नीतू देवी, अंजू कूजूर, मीनू सिंह, अनू बेक, पूर्णिमा सिंह, संगीता टोप्पो, पार्वती सिंह, ममता वर्मा, सबिता कूजूर, मोनी मनीषा खलखो, बीना तिर्की, सुम्मी हस्सा, सीमा नाग, सुभद्रा महली, कविता देवी, स्मृति नाग, टिंकी कच्छप समेत बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद थीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment