Search

 
 
 

महिला कांग्रेस का पैदल मार्च : बालासोर में छात्रा की आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी ने सोमवार को कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक, तक पैदल मार्च निकाला.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी ने सोमवार को कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक, तक पैदल मार्च निकाला. प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार में देश की बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. 

बालासोर में एफएम स्वायत्त कॉलेज के परिसर में उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत को नजरअंदाज किए जाने के बाद एक लड़की ने खुद को आग लगा ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई. 

महिला कांग्रेस ने इस घटना की घोर निंदा की और पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय दिलाने तथा देश की बेटियों की सुरक्षा की मांग की. गुंजन सिंह ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को आपकी चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए. भारत की बेटियों को सुरक्षा और न्याय चाहिए.

 

पैदल मार्च में शामिल महिला नेत्री

पैदल मार्च कार्यक्रम में पिंकी सिंह, संगीता टोप्पो, नीलम सहाय, अनीता सिन्हा, पार्वती सिंह, कंचन चौधरी, शहनाज खातुन, मेरी तिर्की, नीतू देवी, सरिता देवी, मीनू सिंह, सुन्दरी तिर्की, रेगिना लक्का, मीना राय, सीमा देवी, सलोनी, कविता, संध्या, रीता, रजिया सहित अन्य शामिल थीं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही