Search

 
 
 

मंईयां सम्मान योजना: 1.5 लाख नाम कटने के दावे पर भाजपा ने जताई आपत्ति

Ranchi News: भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव से पहले 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर साल 30 हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बनने के बाद पहले लाभार्थियों की संख्या 50 लाख से घटाकर 35 लाख की गई और अब डेढ़ लाख महिलाओं के नाम और काट दिए गए हैं. पार्टी के अनुसार, यह कदम दर्शाता है कि सरकार का उद्देश्य केवल चुनावी लाभ लेना था.
 
बीजेपी ऑफिस

Ranchi News: राज्य में महिलाओं के लिए संचालित 'मंईयां सम्मान योजना' की लाभुक सूची से कथित तौर पर डेढ़ लाख महिलाओं के नाम काटे जाने के दावे पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने आरोप लगाया है कि यह योजना अब 'मंईयां अपमान योजना' बन गई है.

 

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव से पहले 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर साल 30 हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बनने के बाद पहले लाभार्थियों की संख्या 50 लाख से घटाकर 35 लाख की गई और अब डेढ़ लाख महिलाओं के नाम और काट दिए गए हैं. पार्टी के अनुसार, यह कदम दर्शाता है कि सरकार का उद्देश्य केवल चुनावी लाभ लेना था.

इसे भी पढ़ें - 

 

 नाम हटाने का कारण पूछा 

रमाकांत महतो ने राज्य सरकार से सवाल किया है कि यदि हटाई गई महिलाएं अपात्र थीं, तो चुनाव से पहले उन्हें पात्र कैसे बताया गया. उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना या जांच के नाम हटाना प्रशासनिक मनमानी है, जिससे महिलाओं को परेशानी हो रही है.

 

सूची सार्वजनिक करने और जांच की मांग 


भाजपा ने मांग की है कि सरकार हटाए गए सभी डेढ़ लाख नामों की सूची और कारण तुरंत सार्वजनिक करे. पार्टी ने पात्र महिलाओं का लाभ बहाल करने और इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही