Lagatar Desk : एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गनमास्टर G9 की शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए.बेंगलुरु में फिल्म गनमास्टर G9 के क्लाइमैक्स सीन के लिए एक कार-फ्लिप स्टंट फिल्माया जा रहा था. इस दौरान स्टंट के लिए SUV को क्रेन की मदद से हवा में लटकाया गया था. जिससे वह अचानक पलटकर नीचे खड़ी एक वैन पर जा गिरी.
कार-फ्लिप स्टंट
इमरान हाशमी की सुरक्षित स्थिति
गनीमत रही कि यह गाड़ी इमरान हाशमी के बेहद करीब से गुजरी, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं.यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं और इसमें इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे.

