Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा में बालू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 13000 CFT अवैध बालू जब्त

अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ पुलिस-प्रशासन बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मधुआबेड़ा गांव में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापेमारी करते हुए करीब 13 हजार CFT (क्यूबिक फीट) अवैध बालू  बरामद किया है. वहीं, पुलिस की कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मंच गया.
Advertisement
Advertisement

Baharagora: अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ पुलिस-प्रशासन बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मधुआबेड़ा गांव में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापेमारी करते हुए करीब 13 हजार CFT (क्यूबिक फीट) अवैध बालू  बरामद किया है. वहीं, पुलिस की कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मंच गया.

 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस-प्रशासन को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि मधुआबेड़ा के ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध बालू का भंडारण किया जा रहा है. बहरागोड़ा अंचलाधिकारी (CO) और पुलिस ने एक संयुक्त टीम का गठन किया और रणनीतिक तरीके से चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी में विभिन्न स्थानों पर जमा किए अवैध बालू मिले. 

 

मौके पर मौजूद कोई भी व्यक्ति बालू भंडारण से संबंधित वैध चालान या दस्तावेज पेश नहीं कर सका. जिसके बाद पुलिस-प्रशासन बालू को जब्त कर लिया गया और कानूनी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित कर दिया गया है. इस संयुक्त कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

 

अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है और अवैध खनन में शामिल चेहरों को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल, पुलिस मामले की तह तक जाने और इसके पीछे के मुख्य सरगनाओं की पहचान करने में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही