Search

 
 
 

खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरजिला चोरी गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

खूंटी पुलिस ने एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर तोरपा थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
 
खूंटी जिला की खबरें

Khunti: खूंटी पुलिस ने एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर तोरपा थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए आभूषण, शराब और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी से खूंटी के अलावा रांची और सरायकेला-खरसावां जिले में हुई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है.

 

Uploaded Image

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को सूचना मिली थी कि तोरपा थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले आरोपी चोरी के आभूषण बेचने की तैयारी में हैं. इसके बाद एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर एसडीपीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. पुलिस ने जमशेदपुर में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार सिंह उर्फ कल्लू सरदार, मो. अफरोज, बाबू पिल्ले और अजय शर्मा के रूप में हुई है. पूछताछ में सभी ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

 

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में चांदी जैसे दिखने वाले आभूषण, धार्मिक लॉकेट, पायल, चेन, अंगूठी, कंगन, मंगलसूत्र सहित अन्य सामान बरामद किया. इसके अलावा Blenders Pride शराब की 84 बोतलें, लोहे का सबल, लोहे का कटर, मास्क, टोपी, चार कीपैड मोबाइल फोन और एक सफेद रंग की Ertiga गाड़ी भी जब्त की गई है.

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम, रांची और सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं. इनमें चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, हत्या, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं.

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी से खूंटी जिले के अलावा रांची जिले के दो मामलों और सरायकेला-खरसावां जिले के एक ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामले का भी उद्भेदन हुआ है.छापेमारी दल में एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक फुलमनी टोप्पो, मनीष कुमार, राजीव कुमार तुरी समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही