Search

 
 
 

रांची में होगा बड़ा बिजनेस कॉन्क्लेव, व्यापार विस्तार व AI आधारित अवसरों पर हुई चर्चा

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिजनेस एक्सपेंशन एंड न्यू ऑपर्चुनिटी उप समिति की बैठक शुक्रवार को चैंबर भवन में आयोजित हुई. बैठक में बदलते व्यावसायिक माहौल के बीच व्यापार विस्तार, नई संभावनाओं की पहचान और एआई व आधुनिक तकनीकों के उपयोग के जरिए व्यवसाय को अधिक प्रतिस्पर्धी और प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई.
 

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिजनेस एक्सपेंशन एंड न्यू ऑपर्चुनिटी उप समिति की बैठक शुक्रवार को चैंबर भवन में आयोजित हुई. बैठक में बदलते व्यावसायिक माहौल के बीच व्यापार विस्तार, नई संभावनाओं की पहचान और एआई व आधुनिक तकनीकों के उपयोग के जरिए व्यवसाय को अधिक प्रतिस्पर्धी और प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई.

 


बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि वर्तमान समय में व्यापारियों को पारंपरिक कार्यशैली से आगे बढ़ते हुए एआई आधारित टूल्स, डिजिटल ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग और आधुनिक बिजनेस मैनेजमेंट सिस्टम को अपनाना चाहिए. इससे लागत नियंत्रण, ग्राहकों तक बेहतर पहुंच, तेज निर्णय प्रक्रिया और व्यापारिक वृद्धि को गति मिल सकती है.


सदस्यों ने सफल बिजनेस मॉडल से सीख लेने, नवाचार को अपनाने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ट्रेड फेयर, बिजनेस एक्सपो और उद्योग प्रदर्शनियों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की भी अपील की. उनका कहना था कि ऐसे आयोजनों से बाजार की बदलती मांग, नई तकनीकों और निवेश के अवसरों की जानकारी मिलती है.


बैठक में निर्णय लिया गया कि उप समिति जल्द ही रांची में बड़े स्तर पर बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन करेगी. इस कार्यक्रम में उद्योग विशेषज्ञ, सफल उद्यमी, स्टार्टअप्स, निवेशक और विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायियों को एक मंच पर लाया जाएगा, जहां व्यापार विस्तार, निवेश, नवाचार और नए अवसरों पर चर्चा होगी.


उप समिति के चेयरमैन मनीष सराफ ने कहा कि प्रतिस्पर्धी दौर में केवल पारंपरिक तरीके से व्यापार करना पर्याप्त नहीं है. व्यापारियों को नई तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म और बदलती बाजार आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को लगातार अपडेट करना होगा.


बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, तुलसी पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही