Search

 
 
 

Rise and Fall 2 में बड़ा बदलाव, अब दर्शक तय करेंगे कंटेस्टेंट्स की किस्मत

Lagatar Desk :शो का नया प्रोमो हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें इस बार के गेम का नया ट्विस्ट सामने आया है. खास बात यह है कि शो शुरू होने से पहले ही दर्शकों को कंटेस्टेंट्स की किस्मत तय करने का मौका दिया गया है. यानी इस बार कौन रूलर बनेगा और किसे वर्कर बनकर गेम की शुरुआत करनी होगी, इसका फैसला दर्शक करेंगे.
 
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग
  • वीरेंद्र सहवाग संभाले होस्ट की कमान

Lagatar Desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है. शो का नया सीजन 26 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा. इस बार शो में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ होस्ट भी बदल गया है. भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इस सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे. वहीं, मेकर्स ने शो के फॉर्मेट में भी बड़ा बदलाव किया है.

 

 

शो का नया प्रोमो हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें इस बार के गेम का नया ट्विस्ट सामने आया है. खास बात यह है कि शो शुरू होने से पहले ही दर्शकों को कंटेस्टेंट्स की किस्मत तय करने का मौका दिया गया है. यानी इस बार कौन रूलर बनेगा और किसे वर्कर बनकर गेम की शुरुआत करनी होगी, इसका फैसला दर्शक करेंगे.

 

Uploaded Image

फाइल फोटो 

पिछले सीजन में कंटेस्टेंट्स के हाथ में थी कमान

राइज एंड फॉल के पहले सीजन में कंटेस्टेंट्स आपस में तय करते थे कि किसे गोल्डन ब्रीफकेस मिलेगा और कौन रूलर बनेगा. वहीं, बाकी सदस्यों को बेसमेंट में वर्कर की भूमिका निभानी पड़ती थी. रूलर बनने के लिए कंटेस्टेंट्स को पूरे गेम के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता था.

 

वीरेंद्र सहवाग ने बताया नया गेम

नए प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग बताते हैं कि इस बार कंटेस्टेंट्स की किस्मत की नीलामी होगी. उन्होंने कहा कि रियलिटी शो के इतिहास में पहली बार दर्शकों के हाथ में इतनी बड़ी पावर होगी. दर्शक तय करेंगे कि किस कंटेस्टेंट की वैल्यू 4 लाख, 3.5 लाख या 75 हजार रुपये होगी. कंटेस्टेंट को जितनी वैल्यू मिलेगी, उतनी ही रकम के साथ वह टावर में एंट्री करेगा. यही रकम आगे उसके राइज या फॉल का आधार बन सकती है.

 

23 सितंबर तक कर सकते हैं वोट

प्रोमो के मुताबिक, दर्शक एमएक्स प्लेयर पर जाकर राइज एंड फॉल टैब पर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स की वैल्यू तय कर सकते हैं और वोट सबमिट कर सकते हैं. वोटिंग 20 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 23 सितंबर तक चलेगी.


शो में कुल 15 कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे. इनमें प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव, सारा गुरपाल, गौतम गुलाटी और कंटेंट क्रिएटर्स अनीश भगत, राज ग्रोवर, निहारिका तिवारी, सिवेट तोमर और कैरा समेत अन्य नाम शामिल हैं.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही