Search

 
 
 

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 34.7 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर अरेस्ट

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने संयुक्त अभियान चलाकर गांजा तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया. कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से कुल 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इस खेप को बिहार ले जाने की तैयारी में थे. पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.
 

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने संयुक्त अभियान चलाकर गांजा तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया. कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से कुल 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इस खेप को बिहार ले जाने की तैयारी में थे. पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

 

जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल के फ्लाइंग स्क्वॉड को सूचना मिली थी कि स्टेशन परिसर में कुछ संदिग्ध लोग नशीले पदार्थ के साथ मौजूद हैं. सूचना मिलते ही RPF और GRP की संयुक्त टीम ने स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधि के आधार पर तीन लोगों को रोककर उनके बैग की तलाशी ली. तलाशी के दौरान बैग से 34.7 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार, बबलू सिंह और अजीत कुमार शुक्ला के रूप में हुई है. अमित कुमार बिहार के अरवल जिले के इमामगंज का रहने वाला है, जबकि बबलू सिंह और अजीत कुमार शुक्ला बिहार के गोपालगंज जिले के यादवपुर क्षेत्र के निवासी हैं.

 

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे. यहां से उनकी योजना बिहार जाने वाली दूसरी ट्रेन पकड़कर गांजा की खेप को आगे पहुंचाने की थी. हालांकि इससे पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें पकड़ लिया.

 

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गांजा की यह खेप कहां से लाई गई थी और बिहार में इसे किस व्यक्ति या गिरोह तक पहुंचाया जाना था. साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य तस्करों और पूरे नेटवर्क की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही