Search

 
 
 

महिला खिलाड़ियों के लिए स्पेन फुटबॉल महासंघ का बड़ा कदम, मातृत्व के लिए एग फ्रीज कराने की तैयारी

Sports News: एग क्रायोपॉजर्वेशन की सुविधा उन महिला एथलीटों को ध्यान में रखकर लिया गया है. जिन्हें अपने खेल करियर के चरम पर मातृत्व और खेल के बीच किसी एक को चुनने के दवाब का सामना करना पड़ता है. इसी चुनौती को आसान बनाने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है.
 
स्पेनिश महिला फुटबॉल टीम (फाइल-फोटो)

Sports News: स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन (आरएफईएफ) ने अपने महिला राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ियों के लिए भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम कदम उठाया है. फेडरेशन महिला खिलाड़ियों के लिए 'एग फ्रीजिंग' की सुविधा देने की योजना पर काम कर रहा है. इसके तहत खिलाड़ियों को फर्टिलिटी क्लिनिक के जरिए एग क्रायोपॉजर्वेशन (प्रजनन क्षमता सुरक्षित रखने) की चिकित्सीय सुविधा मिलेगी. जिससे महिला खिलाड़ी वे अपने खेल करियर और परिवारिक जीवन के बीच संतुलन बना सकें.

 

इसे भी पढ़ें:

 

मातृत्व और करियर में संतुलन की पहल

यह कदम उन महिला एथलीटों को ध्यान में रखकर लिया गया है. जिन्हें अपने खेल करियर के चरम पर मातृत्व और खेल के बीच किसी एक को चुनने के दवाब का सामना करना पड़ता है. इसी चुनौती को आसान बनाने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है. एलेक्सिया पुटेलस ने इस पहल का समर्थन करते हुए कहा है कि खेल संस्थाएं अब महिला खिलाड़ियों की शारीरिक और व्यावहारिक चुनौतियों को समझने लगी हैं.

बढ़ते जागरूकता का परिदृश्य

महिला खेल जगत में मातृत्व एक बड़ा मुद्दा है और फर्टिलिटी को सुरक्षित रखना महिला खिलाड़ियों को अपना करियर रोके बिना फैसले लेने का विकल्प देता है. हालांकि, असिस्टेड रिप्रोडक्शन तकनीकों को लेकर अभी कोई आम प्रोटोकॉल नहीं है. इसके अतिरिक्त, प्रक्रिया के दौरान उपयोग होने वाली दवाओं के संबंध में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) के कड़े नियम लागू होते हैं, जहां खिलाड़ियों को कुछ आवश्यक दवाओं के उपयोग के लिए चिकित्सीय उपयोग छूट (TUE) प्राप्त करनी होती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही