Search

 
 
 

Jamshedpur News: हल्दीपोखर में NCB की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है. हल्दीपोखर क्षेत्र में की गई इस छापेमारी के दौरान दो कथित गांजा तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: जमशेदपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है. हल्दीपोखर क्षेत्र में की गई इस छापेमारी के दौरान दो कथित गांजा तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी जमशेदपुर के मानगो इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 

NCB को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप झारखंड लाई जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस खेप को राज्य के अलग-अलग जिलों और स्थानीय बाजारों में सप्लाई करने की तैयारी थी. सूचना मिलते ही नार्कोटिक्स टीम ने हल्दीपोखर में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली.

 

तलाशी के दौरान वाहन से करीब एक क्विंटल गांजा बरामद हुआ. अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है.

 

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस खेप के पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है, गांजा किसके निर्देश पर लाया जा रहा था और इसकी सप्लाई किन-किन जिलों तक की जानी थी. NCB का मानना है कि पूछताछ के आधार पर इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सकता है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसी पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही