Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर की गई. जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (नगर) रांची के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक हटिया एवं डोरंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मोहल्ला स्थित एक खटाल में छापेमारी की, जहां कुछ लोग ड्रग्स की सप्लाई और सेवन में संलिप्त पाए गए.

 

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सानु कुमार उर्फ दानडी (न्यू कॉलोनी, जगन्नाथपुर), कासिफ अली उर्फ भोकरे (बेलदार मोहल्ला, डोरंडा) तथा आरिफ उर्फ मोनू (बेलदार मोहल्ला, डोरंडा) को गिरफ्तार किया.  गिरफ्तार आरोपियों के पास से 28 पुड़िया ब्राउन शुगर, 3,880 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

 

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजते हुए रांची न्यायालय में प्रस्तुत किया.

 


छापामारी दल में थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार पांडेय, पवन कुमार यादव, रितेश कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक शोएब अहमद खान, अमीन मरांडी, सुखदेव रजक समेत डोरंडा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही