Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार स्वास्थ्य विभाग में बड़ी प्रोन्नति, 1222 डॉक्टरों को मिलेगा ACP व DACP का लाभ

Patna : बिहार स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के चिकित्सकों और चिकित्सक शिक्षकों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 1,222 चिकित्सक एवं चिकित्सक शिक्षकों को एश्योर्ड करियर प्रमोशन (ACP) और डायनमिक एश्योर्ड करियर प्रमोशन (DACP) का लाभ प्रदान करने की अधिसूचना जारी कर दी है. यह अधिसूचना 16 दिसंबर 2025 को विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है.

 

यह अनुशंसा राज्य विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 28 नवंबर 2025 को हुई बैठक में की गई थी. बैठक में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नियमित चिकित्सक एवं चिकित्सक शिक्षकों को उनकी सेवा अवधि के आधार पर एश्योर्ड करियर प्रमोशन और डायनमिक एश्योर्ड करियर प्रमोशन का लाभ देने पर सहमति बनी थी. उसी के आलोक में मंगलवार को कुल 1,222 चिकित्सक शिक्षकों को प्रोन्नति प्रदान की गई.

 

जारी आदेश के अनुसार, 610 चिकित्सक/चिकित्सक शिक्षकों को लेवल-11 (ग्रेड पे 6,600), 410 को लेवल-12 (ग्रेड पे 7,600), 131 को लेवल-13 (ग्रेड पे 8,700) तथा 71 चिकित्सक/चिकित्सक शिक्षकों को लेवल-14 (ग्रेड पे 10,000) का लाभ दिया गया है. वहीं, 203 चिकित्सक/चिकित्सक शिक्षकों के आवेदन विभिन्न कारणों से अविचारणीय पाए गए हैं. इससे संबंधित अधिसूचना भी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है.

 

इस फैसले से राज्य के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में डॉक्टरों की कार्य संतुष्टि और मनोबल बढ़ने की उम्मीद है. ACP/DACP के तहत मिली प्रोन्नति न केवल डॉक्टरों के वेतन और पदोन्नति क्रम को बेहतर करेगी, बल्कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यकुशलता को भी मजबूत बनाएगी.

 

इसके अलावा, डॉक्टरों को मिलने वाले ये लाभ लंबे समय से उनके करियर विकास और अनुभव के आधार पर दिए गए हैं, जिससे चिकित्सकों में न केवल स्थायित्व बढ़ेगा बल्कि राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी. यह कदम बिहार सरकार के स्वास्थ्य सेवा सुधार और डॉक्टरों के पेशेवर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही