Search

 
 
 

धनबाद रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, गलत सिग्नल से डाउन मेन लाइन पर पहुंची गोमो-आसनसोल मेमू

Dhanbad News : जानकारी के अनुसार, गोमो-आसनसोल मेमू अपने निर्धारित समय पर धनबाद स्टेशन पहुंची थी. ट्रेन को प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आना था. लेकिन कथित तौर पर गलत सिग्नल मिलने के कारण वह प्लेटफॉर्म पर जाने के बजाय प्लेटफॉर्म एक और दो के बीच डाउन मेन लाइन पर चली गई. स्थिति की गंभीरता भांपते हुए लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को रोक दिया.
 
धनबाद रेलवे स्टेशन
  • लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

Dhanbad News : धनबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया. गलत सिग्नल मिलने के कारण गोमो-आसनसोल मेमू ट्रेन (63542) निर्धारित प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बजाय प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो के बीच डाउन मेन लाइन पर जा पहुंची. गनीमत रही कि समय रहते लोको पायलट की नजर इस चूक पर पड़ गई और उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. इस घटना में सैकड़ों यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई.

 

Uploaded Image

यात्री घबराकर रेलवे ट्रैक के रास्ते बाहर निकलने लगे

गलत सिग्नल के कारण डाउन मेन लाइन चली गई ट्रेन

जानकारी के अनुसार, गोमो-आसनसोल मेमू अपने निर्धारित समय पर धनबाद स्टेशन पहुंची थी. ट्रेन को प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आना था. लेकिन कथित तौर पर गलत सिग्नल मिलने के कारण वह प्लेटफॉर्म पर जाने के बजाय प्लेटफॉर्म एक और दो के बीच डाउन मेन लाइन पर चली गई. स्थिति की गंभीरता भांपते हुए लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को रोक दिया.

 

ट्रेन के अचानक रुकते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. कुछ यात्री घबराकर बोगियों से नीचे उतर गए और रेलवे ट्रैक के रास्ते बाहर निकलने लगे. इस दौरान यात्रियों की जान पर खतरा मंडराने लगा. घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे. इसके बाद ट्रेन को रिवर्स कराकर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर लाया गया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

आरआरआई कर्मचारियों से हुई पूछताछ

घटना के बाद रेलवे के परिचालन विभाग में हलचल मच गई. आरआरआई (रूट रिले इंटरलॉकिंग) में तैनात कर्मचारियों से मामले को लेकर पूछताछ की गई. रेल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि ट्रेन को गलत लाइन पर भेजने के पीछे तकनीकी गड़बड़ी थी या फिर सिग्नल देने में किसी रेलकर्मी से मानवीय चूक हुई.

यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े

इस घटना ने धनबाद स्टेशन की सिग्नलिंग और रेल परिचालन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही लेकिन रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को भी कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है. यात्रियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जिम्मेदारी तय करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही