Search

 
 
 

रिम्स डेंटल कॉलेज को राहत, BDS की 63 सीटों को मिली स्थायी मान्यता

Ranchi News : कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि स्थायी संबद्धता मिलने से कॉलेज को काफी राहत मिलेगी. हर साल होने वाली कागजी प्रक्रिया और नवीनीकरण से जुड़ी परेशानियां अब कम होंगी. उन्होंने कहा कि यह फैसला कॉलेज और यहां पढ़ने वाले छात्रों के लिए काफी अहम है. इससे कॉलेज की पढ़ाई और एडमिशन से जुड़ी व्यवस्था को भी स्थिरता मिलने की उम्मीद है.
 
रिम्स डेंटल कॉलेज

Ranchi News : रिम्स डेंटल कॉलेज के लिए अच्छी खबर है. रांची विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से BDS की 63 सीटों के लिए कॉलेज को स्थायी संबद्धता दे दी है. अब कॉलेज को हर साल संबद्धता का नवीनीकरण कराने के लिए अलग से प्रक्रिया नहीं करनी होगी. इससे खर्च भी कम होगा. 

 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि स्थायी संबद्धता मिलने से कॉलेज को काफी राहत मिलेगी. हर साल होने वाली कागजी प्रक्रिया और नवीनीकरण से जुड़ी परेशानियां अब कम होंगी. उन्होंने कहा कि यह फैसला कॉलेज और यहां पढ़ने वाले छात्रों के लिए काफी अहम है. इससे कॉलेज की पढ़ाई और एडमिशन से जुड़ी व्यवस्था को भी स्थिरता मिलने की उम्मीद है. 

 

रिम्स डेंटल कॉलेज में अभी BDS की 63 और MDS की 27 सीटें हैं. MDS की सीटें नौ अलग-अलग विभागों में हैं. इनमें ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी, ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, प्रोस्थोडोंटिक्स, पीरियोडोंटिक्स, कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स, पेडोडोंटिक्स, ओर्थोडॉन्टिक्स, ओरल पैथोलॉजी और पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री शामिल हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही