Search

 
 
 

झारखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल, गीता कोड़ा-नीलकंठ मुंडा उपाध्यक्ष, अमर बाउरी महामंत्री बने

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ने नई प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 28 मार्च 2026 को इस सूची को मंजूरी दी.
 

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ने नई प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 28 मार्च 2026 को इस सूची को मंजूरी दी. 

Uploaded Image

नई सूची के अनुसार 9 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनमें राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, भानु प्रताप शाही और गीता कोड़ा प्रमुख नाम हैं.

 

प्रदेश महामंत्री के तौर पर गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह को जिम्मेदारी दी गई है. संगठन को मजबूत करने के लिए इन पदों को अहम माना जा रहा है.

 

इसके अलावा 9 प्रदेश मंत्रियों की भी घोषणा की गई है. इनमें दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सुनीता सिंह और मनीर उरांव जैसे नाम शामिल हैं. अन्य पदों पर दीपक बांका को प्रदेश कोषाध्यक्ष, हेमंत दास को प्रदेश कार्यालय मंत्री और सूरज गुप्ता को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही