Lagatar Desk : रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही.अब इसी बीच फिल्म को फिल्म को अमेरिकी सिनेमाघरों में बड़ा झटका लगा है. टिकटों की बिक्री में गिरावट के चलते तीसरे हफ्ते में इसे करीब 800 अमेरिकी थिएटर्स से हटा दिया गया है.
800 अमेरिकी सिनेमाघरों से हटाई गई 'रामायण'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में सोनी पिक्चर्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की गई 'रामायण' शुरुआत में 1,400 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन दूसरे हफ्ते से ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आने लगी.
इसके चलते 300 से ज्यादा स्क्रीन्स पर फिल्म का प्रदर्शन बंद कर दिया गया था. बीते शुक्रवार तक अमेरिका में फिल्म के थिएटर्स की संख्या घटकर 681 रह गई थी. अब टिकटों की बिक्री में आई कमी के कारण इसके सिनेमाघरों की संख्या में और कटौती की गई है.
अमेरिका में 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ा
अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर सिनेमाघरों की संख्या घटने के बावजूद 'रामायण' ने शानदार कमाई की है. फिल्म ने रिलीज के 18 दिनों में करीब 29 मिलियन डॉलर (लगभग 243 करोड़ रुपये) का कारोबार किया है.
इसके साथ ही इसने 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के 28.64 मिलियन डॉलर के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब यह अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.
वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 942.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 1,126.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है. विदेशी बाजार से फिल्म की कमाई 567 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

