Lagatar Desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 इन दिनों लगातार सुर्खियों में है. शो को शुरू हुए अभी दो हफ्ते भी पूरे नहीं हुए हैं और चार कंटेस्टेंट्स गेम से बाहर हो चुके हैं. सिवेट तोमर और अनीश भगत के बाद अब तेज प्रताप यादव और करण पटेल ने भी शो से बाहर हो चुके है.
तेज प्रताप यादव ने राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों के चलते उन्हें शो से बाहर होना पड़ा. रिपोर्ट के मुताबिक, यह उनका वोलेंट्री फैसला नहीं था, इसलिए उन पर शो छोड़ने का 2 करोड़ रुपये का जुर्माना नहीं लगा.
तेज प्रताप हुए शो से बाहर
करण हुए शो से बाहर
मेडिकल कारणों से करण पटेल की विदाई
वहीं, टीवी एक्टर करण पटेल भी मेडिकल कारणों से शो से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. उन्हें ब्लड टेस्ट और अन्य मेडिकल चेकअप कराने पड़े. बताया जा रहा है कि शो के व्यस्त शेड्यूल का उनकी सेहत पर असर पड़ रहा था, जिसके बाद उन्हें गेम में आगे हिस्सा लेने के लिए अनफिट माना गया

