Search

 
 
 

STF की बड़ी कार्रवाई: 300 किलो से ज्यादा सोना लूट का मास्टरमाइंड प्रिंस एनकाउंटर में ढेर

बिहार पुलिस और एसटीएफ ने वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई कर कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार को मुठभेड़ में मार गिराया है. मुठभेड़ हनुमान नगर कॉलोनी में हुई. जहां प्रिंस ने पुलिस को देखकर फायरिंग की.
 

Patna: बिहार पुलिस और एसटीएफ ने वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई कर कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार को मुठभेड़ में मार गिराया है. मुठभेड़ हनुमान नगर कॉलोनी में हुई. जहां प्रिंस ने पुलिस को देखकर फायरिंग की. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह ढेर हो गया. प्रिंस के गैंग पर 300किलो सोना लूट सहित कई गंभीर मामले दर्ज है. 


 
लंबे समय से थी तलाश  

पुलिस लंबे समय से प्रिंस की तलाश में जुटी थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस हनुमान नगर कॉलोनी में एक किराए के घर में छिपा हुआ है. पुलिस ने तत्काल टीम गठित करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया. पुलिस जैसी ही मौके पर छापेमारी के लिए पहुंची. प्रिंस ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. जिसमें से एक गोली प्रिंस को लगी और वह वहीं ढेर हो गया.

 

प्रिंस की क्राइम कुंडली

जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार सुबोध गैंग का 'राइट हैंड' माना जाता था. सुबोध गैंग देश के 7 राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, चेन्नई और ओडिशा में 300 किलोग्राम से अधिक सोना लूट को अंजाम दे चुका है. फिलहाल, सुबोध सिंह बंगाल जेल में बंद है. सूत्रों के मुताबिक, सुबोध जेल से ही प्लान बनाता था. जबकि प्रिंस लूट को अंजाम देता था. प्रिंस की तलाश में पुलिस कई राज्यों में खाक छान रही थी. यहां तक कि राजस्थान के करौली स्थित उसके घर पर सरेंडर के लिए पोस्टर तक चस्पा किए गए थे, लेकिन वह लंब समय से फरार चल रहा था.

 

चकमा देने में था माहिर

प्रिंस पहले भी कई बार पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है. पिछले साल ही सितंबर माह में पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) से पुलिस को चकमा देकर नेपाल फरार हो गया था.  इस मामले में 8 पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. बताया जाता है कि बेऊर जेल से सीने के दर्द की शिकायत पर प्रिंस को PMCH में भर्ती कराया गया था. PMCH से फरार होने से पहले उसने पुलिसकर्मियों को मरीन ड्राइव पर घुमाया और सैदपुर नहर के पास चिकन-मटन पार्टी दी. 

 

प्रिंस ने दोनों पुलिसकर्मियों को सुबोध पासवान और रंजन कुमार को कमरे में बंद कर सोनू पटेल के साथ हाथों में हथकड़ी लगे ही नेपाल भाग गया. इससे पहले साल 2018 में वैशाली कोर्ट ले जाते समय हवलदार राम एकबाल रविदास की हत्या कर फरार हो गया था. बाद में पटना पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही