Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अलका याग्निक की हेल्थ पर बड़ा अपडेट, कहा - सुनने में अभी भी है दिक्‍कत

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर अलका याग्निक ने अपनी हेल्थ को लेकर नया अपडेट शेयर किया है. दो साल पहले अपने फैंस को चौंकाते हुए उन्होंने बताया था कि उन्हें एक कान की बीमारी हो गई है, जिसके कारण वह सुन नहीं पा रही हैं
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर अलका याग्निक ने अपनी हेल्थ को लेकर नया अपडेट शेयर किया है. दो साल पहले अपने फैंस को चौंकाते हुए उन्होंने बताया था कि उन्हें एक कान की बीमारी हो गई है, जिसके कारण वह सुन नहीं पा रही हैं. अब सिंगर ने खुद खुलासा किया है कि वह अभी भी इस समस्या से जूझ रही हैं.

 


अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई 

एक इंटरव्यू में अलका याग्निक ने बताया कि वह अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई हैं और इसी वजह से किसी नए प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने कहा कि कई संगीतकार उनसे संपर्क करते हैं, लेकिन वह फिलहाल काम करने की स्थिति में नहीं हैं.

 

साल 2024 में सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया

गौरतलब है कि साल 2024 में सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि एक अचानक हुए वायरल संक्रमण के कारण उन्हें सेंसोरिन्यूरल हियरिंग लॉस  नाम की बीमारी हो गई है. इस बीमारी में कान की नसें प्रभावित होती हैं, जिससे सुनने की क्षमता पर असर पड़ता है.

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आवाज आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला में सुनाई दी थी, जिसमें उन्होंने ए.आर. रहमान के गाने ‘नरम कालजा’ को अपनी आवाज दी थी.इस साल की शुरुआत में अलका याग्निक को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित भी किया गया.

 

अलका याग्निक ने अपने फैंस को पहले ही सावधान करते हुए तेज आवाज में म्यूजिक सुनने और हेडफोन के ज्यादा इस्तेमाल से बचने की सलाह दी थी.फिलहाल, फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और उनके फिर से गाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही