Search

 
 
 

'द ट्रेटर्स सीजन 2' को लेकर बड़ा अपडेट, एल्विश-मुनव्वर समेत इन सितारों की एंट्री

The 50 शो के खत्म होते ही OTT प्‍लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर एक नया रियलिटी शो ट्रेटर्स' अपने सीजन 2 के साथ तैयार है. शो को एक बार फिर करण जौहर होस्ट करेंगे और इसकी शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में शुरू हो चुकी है.
 

Lagatar desk : The 50 शो के खत्म होते ही OTT प्‍लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर एक नया रियलिटी शो ट्रेटर्स' अपने सीजन 2 के साथ तैयार है. शो को एक बार फिर करण जौहर होस्ट करेंगे और इसकी शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में शुरू हो चुकी है.

 

यह हाई-स्टेक साइकोलॉजिकल रियलिटी शो मशहूर पार्टी गेम ‘माफिया’ और डच सीरीज De Verraders पर आधारित है, जिसके UK, US और ऑस्ट्रेलिया में भी कई सफल सीजन बन चुके हैं. बताया जा रहा है कि इस सीजन में ‘बिग बॉस’ के कई विनर्स हिस्सा ले सकते हैं, जिससे शो का मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा.

 


संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार शो में कई बड़े और चर्चित चेहरे नजर आ सकते हैं, जिनमें शामिल हैं -श्वेता तिवारी,मुनव्वर फारूकी,एल्विश यादव,रुबीना दिलैक,नेहा धूपिया,अभिषेक मल्हान ,क्रिस्टल डिसूजा ,पारुल गुलाटी ,रिया चक्रवर्ती ,दलीप ताहिल .हालांकि, इन नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

 

 

मल्‍लि‍का शेरावत और ब‍िपाशा बसु ने ठुकराया ऑफर


इससे पहले खबर आई थी कि ब‍िपाशा बसु और मल्‍ल‍िका शेरावत को भी शो में कंटेस्‍टेंट बनने का ऑफर गया है और दोनों ने हामी भर दी है. लेक‍िन अब खबर है कि इन दोनों एक्‍ट्रेस ने र‍ियल‍िटी शो में ह‍िस्‍सा लेने से इनकार कर द‍िया है.

 


शूटिंग और फॉर्मेट


शूटिंग करीब 14 दिनों तक चलेगी और शो का फॉर्मेट रणनीति, धोखे पर आधारित है .कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे की असल पहचान और इरादों को समझते हुए गेम खेलना होता है.शो के पहले सीजन में सीजन में उर्फी जावेद और निकिता लूथर विजेता बनी थीं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही