Search

 
 
 

Ramgarh News: राखी बनाओ और डाक से भेजो प्रतियोगिता का आयोजन

राम प्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर में “राखी बनाओ और डाक से भेजो प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया.
 

Ramgarh: राम प्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर में “राखी बनाओ और डाक से भेजो प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया. विद्यालय के सचिव शंकर लाल अग्रवाल इस अवसर पर उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम को डाक विभाग ने बच्चों को रचनात्मकता और परंपरा से जोड़े रखने का एक अनोखा कार्य किया है. विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने डाक विभाग के इस प्रयास से अब मोबाइल और डिजिटल युग में बच्चों को डाक विभाग की योजनाओं के साथ साथ सभी प्रकार के सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है. 

 

उन्होंने डाक विभाग के अधिकारियों के कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में इस प्रकार के रचनात्मक कार्य विद्यालय में हमेशा करवाने की सलाह दी. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को डाक विभाग द्वारा चयनित कर पुरस्कृत भी किए जाएंगे.

 

इस अवसर पर रामगढ़ सब डिवीजन के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय और चंदन कुमार महतो, पोस्टमास्टर मो जसीम खान, आशीष कुमार झा,शुभम कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया. विद्यालय प्रबंधन की ओर से सहायक शिक्षिका संगीता मिश्रा, विकाश कुमार कुशवाहा, कुमकुम झा सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही