Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांटा लगा' के मेकर्स का बड़ा एलान, शेफाली जरीवाला के नाम किया गाना,कहां - नहीं बनेगा इसका सीक्वल

Lagatar desk : कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का हाल ही में 27 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकने) से निधन हो गया. वह सिर्फ 42 साल की थीं शेफाली बेहद फिट और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती थीं. शेफाली को साल 2002 के सुपरहिट सांन्ग 'कांटा लगा' से पहचान मिली थी. अब शेफाली के निधन के बाद इस गाने के मेकर्स राधिका राव और विनय सप्रू ने बड़ा ऐलान किया है. 

 

हाल ही  में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट  शेयर किया. शेयर किए पोस्टर  में शेफाली जरीवाला की सॉन्ग कांटा लगा का पोस्टर  है. जिसके साथ उन्होंने  कहां कि 'कांटा लगा ' सॉन का अब कोई सीक्वल या रीमेक नहीं बनाया जाएगा. यह फैसला उन्होंने शेफाली को श्रद्धांजलि स्वरूप लिया है. उन्होंने कहा कि अब यह गाना हमेशा के लिए शेफाली के नाम रहेगा.

 

 

 

साथ ही इसके कैप्शन में लिखा-बीते दिन शेफाली जरीवाला की प्रेयर मीट थी, वहां उन्हें अंतिम विदाई दी, हमारा पहला फोटो सेशन, कांटा लगा, इन्ले कार्ड, आपने हमेशा कहा कि आप मरते दम तक कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर रहना चाहती हैं, तो हमनें कभी इसकी सीक्वल नहीं बनाया, और अब ना हम बनाएंगे, हम कांटा लगा से हमेशा के लिए रिटायरमेंट ले रहे हैं, यह गाना आपका था और हमेशा आपका रहेगा, आपकी आत्मा को शांति मिले शेफाली.

 

कैसे हुई कांटा लगा गर्ल की मौत


रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की मौत वो दवाइयां बताई जा रही है, जिसमें वह एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं. जिस दिन एक्ट्रेस का निधन हुआ, उस दिन उनका व्रत था और वह खाली पेट ही यह सब दवाइयां ले रही थीं. बता दें, सॉन्ग कांटा लगा साल 2002 में रिलीज हुआ था, जो फिल्म समाधि (1972) का गाना है, इस गाने में आशा पारेख को देखा गया था.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही