Search

 
 
 

Deoghar News: श्रावणी मेला में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर मलेरिया का खतरा, 2 जवान पॉजिटिव

श्रावणी मेला के दौरान देवघर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है. लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: श्रावणी मेला के दौरान देवघर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है. लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसी बीच बारिश और जलजमाव के कारण ड्यूटी कर रहे जवानों में मलेरिया का खतरा बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें: 

चाईबासा और सारंडा क्षेत्र से मेला ड्यूटी में आए दो पुलिसकर्मियों में मलेरिया की पुष्टि हुई है. इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. पुलिसकर्मियों की जांच शुरू कर दी गई है.

 

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार यादव ने बताया कि अब तक दो पुलिसकर्मी मलेरिया पॉजिटिव मिले हैं. करीब 40 पुलिसकर्मियों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं. पॉजिटिव पाए गए जवानों का इलाज शुरू कर दिया गया है. फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं है.

 

मलेरिया से बचाव के लिए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच मच्छरदानी भी बांटी गई है. इसके साथ ही मेला क्षेत्र में मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता और जांच अभियान चलाया जा रहा है.

 

स्वास्थ्य विभाग लगातार पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों की स्क्रीनिंग कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मलेरिया के लक्षण सामने आने में कुछ समय लग सकता है. इसलिए मेला क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है.

 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार, ठंड लगना या मलेरिया से जुड़े दूसरे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें. ऐसे लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही