Ranchi : झारखंड के प्रतिभाशाली मलखंब खिलाड़ियों ने लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की. ये खिलाड़ी प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 के तहत छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित सरगुजा गांधी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे हैं. इस प्रतियोगिता में झारखंड को कस्य पदक मिला है.
इस अवसर पर झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अजय झा ने राज्यपाल को जानकारी दी कि राज्य के खिलाड़ियों ने बालक-बालिका दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रैंकिंग में कांस्य पदक हासिल किया है.
राज्यपाल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि झारखंड में खेलों के प्रति गहरी रूचि है और यहां के खिलाड़ी अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं.
संतोष कुमार गंगवार ने खिलाड़ियों को आगे भी निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment