Search

 
 
 

मल्लिकार्जुन खड़गे को नरवणे की किताब पर बोलने की अनुमति नहीं मिली, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए  मल्लिकार्जुन खड़गे को नसीहत दी कि आप अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए. सलाह दी कि आप स्वतंत्र रूप से अपनी पार्टी चलाइए
 

New Delhi : बजट सत्र के सातवें दिन आज गुरुवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब पर बात करने की अनुमति नहीं मिलने पर विपक्षी सदस्य राज्यसभा से वॉकआउट कर गये. बता दें कि लोकसभा में भी इस मसले पर हंगामा जारी है. राहुल गांधी का आरोप है कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है. 

 

 

वॉकआउट से पूर्व मल्लिकार्जुन खड़गे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है. इस पर सभापति  सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व के एक फैसले का हवाला देते हुए श्री खड़गे से आग्रह किया कि वे लोकसभा से संबंधित मुद्दे उच्च सदन में न उठायें.  

 


इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, संसद में लोकसभा और राज्यसभा दोनों आते हैं. कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता देश के हितों पर बोलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है. वे पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब की बात कर रहे थे, जिस पर राहुल बोलना चाहते थे.

 


खड़गे ने कहा, हमारा इरादा सदन में व्यवधान डालने का नहीं है. लेकिन पिछले चार दिनों से सदन का कामकाज नहीं चल पा रहा है, आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को बोलने नहीं दिया गया.

 

 

कहा कि आप अपनी गलतियां छिपाने के लिए एक सदन को पंगु नहीं बना सकते. आपने देश के साथ विश्वासघात किया और उसका अपमान किया. जब राहुल गांधी इस बारे में बोलते हैं  तो आपको खुजली उठती है. 

 


उपराष्ट्रपति(सभापति) राधाकृष्णन ने आपत्ति जताते हुए फिर कहा, लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं हो सकती. कहा कि आप यह बात अच्छी तरह जानते हैं. इस क्रम में सदन के नेता केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, विपक्ष के नेता को पता होना चाहिए कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती.  

 


जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए  मल्लिकार्जुन खड़गे को नसीहत दी कि आप अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए. सलाह दी कि आप स्वतंत्र रूप से अपनी पार्टी चलाइए  

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही